दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत, जिसे बनाने में आया ₹11,500 करोड़ का खर्च

दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची इमारत, जिसे बनाने में आया ₹11,500 करोड़ का खर्च

दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग दुबई में बुर्ज खलीफा है, जो 828 मीटर ऊंची है। 2010 में खुली बुर्ज खलीफा को बनाने में $1.5 बिलियन (आज के हिसाब से 13,573 करोड़ रुपये) का खर्च आया था। यह दुनिया की सबसे ऊंची बिल्डिंग है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की दूसरी सबसे ऊंची बिल्डिंग कौन सी है? आइए हम आपको बताते हैं।

मर्डेका 118, जिसे पहले मेनारा वारिसन मर्डेका और PNB 118 के नाम से जाना जाता था, मलेशिया के कुआलालंपुर में एक 118-मंज़िला स्काईस्क्रेपर है। यह 678.9 मीटर (2,227 ft) ऊँचा है और दुनिया की दूसरी सबसे ऊँची इमारत और स्ट्रक्चर है।

बिल्डिंग को किसने फंड किया?

Merdeka 118 को बनाने में पूरी फंडिंग Permodalan National Berhad (PNB) ने की थी, जो मलेशियाई सरकार की एक एसेट मैनेजमेंट कंपनी है। इस बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन नवंबर 2023 में पूरा हुआ था। फिर 10 जनवरी 2024 को इसका उद्घाटन किया गया। हालांकि, उसके बाद भी बिल्डिंग पर कुछ काम जारी रहा।

Merdeka 118 में कितना खर्च आया?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल्डिंग को बनाने में करीब 500 मिलियन मलेशियन रिंगिट या करीब 11,500 करोड़ रुपये का खर्च आया। Merdeka 118 कंक्रीट और स्टील कम्पोजिट से बना है। इसमें होटल, अपार्टमेंट और ऑफिस भी हैं।

Merdeka 118 को किसने बनाया?

Merdeka 118 को Samsung C&T Corporation और UEM Construction JV Sdn Bhd (SUJV) के नेतृत्व वाले एक जॉइंट वेंचर ने बनाया था। इसे PNB Merdeka Ventures Sdn Bhd ने डेवलप किया था और Fender Katsalidis और RSP Architects ने डिज़ाइन किया था। इसका कंस्ट्रक्शन 2014 में शुरू हुआ था।

Merdeka 118 का मालिक कौन है?

Merdeka 118 का मालिक PNB Merdeka Ventures Sdn Bhd है। PNB Merdeka Ventures Sdn Bhd, मलेशिया की सबसे बड़ी फंड मैनेजमेंट कंपनी Permodalan Nasional Berhad (PNB) की पूरी तरह से मालिकाना हक वाली सब्सिडियरी है।