अमृतसर एयरपोर्ट के बाद अब इस प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मिली धमकी

अमृतसर एयरपोर्ट के बाद अब इस प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मिली धमकी

कल अमृतसर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की धमकी मिली थी, जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है, लेकिन अब आपको बता दें कि खबर सामने आ रही है कि देश के इस प्रमुख हवाई अड्डे पर भी बम की धमकी मिली है।

जानकारी के अनुसार, मुंबई एयरपोर्ट पर बम की धमकी मिली है। देर रात मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को तीन बार फोन कर धमकी दी गई। कॉल में कहा गया था कि मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल 2 पर बम रखा गया है, जो कभी भी फट सकता है।

इसके साथ ही धमकी देने वाले ने कहा कि एयरपोर्ट के अंदर जगह-जगह बम लगाए गए हैं, जो कभी भी तेज धमाके के साथ फट सकते हैं। अगर आप इसे बचा सकते हैं तो बचा लीजिए।

हवाई अड्डे को सील कर दिया गया और तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया।
आपको बता दें कि धमकी भरा कॉल आते ही पुलिस सतर्क हो गई। कई पुलिस थानों की टीमें हवाई अड्डे पर पहुंच गईं। पूरे हवाई अड्डे को चारों ओर से सील कर दिया गया और अंदर मौजूद लोगों को अंदर ही कैद कर दिया गया।

जो लोग बाहर थे उन्हें बाहर ही रोक दिया गया। बम निरोधक और डॉग स्क्वायड की मदद से हवाई अड्डे के हर कोने की तलाशी ली गई। अंदर रहने वाले लोगों के सामान की जांच की गई, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला, यानी धमकी पूरी तरह से झूठी निकली।