परविंदर झोटा मर्डर केस में मानसा SHO सस्पेंड, DSP हरजिंदर सिंह गिल पर भी एक्शन की तैयारी
परविंदर झोटा मर्डर केस से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। मानसा में प्रोटेस्ट साइट पर पहुंचे DIG ने एक और बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मर्डर केस में 2 और लोगों को नामजद किया गया है। नामजद लोगों में आरोपी के 2 साथी और एक परिवार का सदस्य शामिल है। इस मौके पर DIG ने प्रोटेस्ट के बारे में कहा कि सुरक्षा के सभी इंतज़ाम किए गए हैं और हम कोशिश करेंगे कि सब कुछ शांतिपूर्ण रहे। आपको बता दें कि परविंदर झोटा मर्डर केस को लेकर आज पंजाब बंद बुलाया गया है। सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक बंद बुलाया गया है।
इस दौरान इमरजेंसी सर्विस, हॉस्पिटल, मेडिकल स्टोर, फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस को छूट रहेगी। लुधियाना, पठानकोट, गुरदासपुर, बठिंडा, मानसा और जालंधर में प्राइवेट स्कूल और कॉलेज बंद हैं। हालांकि, सरकारी स्कूलों में छुट्टी नहीं है। किसान यूनियन ने भी बंद का सपोर्ट किया है और टोल प्लाजा कर्मचारी यूनियन ने टोल फ्री रखने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि 13 अक्टूबर को फेसबुक लाइव के दौरान मानसा में ड्रग्स की बिक्री का विरोध करने पर मेडिकल स्टोर मालिक अश्विनी कुमार ने परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अश्विनी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। उनके घर और दुकान पर बुलडोजर भी चलाया गया है। परविंदर झोटा के परिवार ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है और पूरे मामले की CBI जांच की भी मांग की है।