पूर्व सीएम चन्नी पेपर देने PU पहुंचे, पेपर की तैयारी के चलते CWC मीटिंग में नहीं आए
पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी से जुड़ी खबर सामने आ रही है। चरणजीत सिंह चन्नी पेपर देने PU पहुंच गए हैं। वह पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में MA कर रहे हैं। पेपर की तैयारी के कारण चरणजीत सिंह चन्नी हाल ही में CWC मीटिंग में नहीं पहुंचे थे। इस मौके पर पूर्व CM चरणजीत चन्नी ने कहा कि मैं दही-मिठाई खाकर PU में पेपर देने पहुंचा हूं। मैं अगले महीने से PhD की तैयारी शुरू करूंगा। पार्लियामेंट सेशन के कारण मैं 3 पेपर नहीं दे पाया था। आज मेरा M.A. का आखिरी पेपर था और इसके बाद मुझे एक और PhD पेपर देना है।
आपको बता दें कि चन्नी पहले ही पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से पॉलिटिकल साइंस में Ph.D. कर चुके हैं। अब उनका एकेडमिक और रिसर्च फोकस पंजाब सरकार के एडमिनिस्ट्रेशन और पॉलिसी रिफॉर्म पर है। उन्होंने कहा कि वह ऐसे प्रैक्टिकल और असरदार रिफॉर्म पर काम करना चाहते हैं, जिससे पंजाब में एडमिनिस्ट्रेटिव एफिशिएंसी, गुड गवर्नेंस, बेहतर पॉलिसी और पब्लिक सर्विसेज को मजबूत किया जा सके।
चन्नी ने कहा कि उनका मकसद पंजाब को डेवलपमेंट और प्रोग्रेस के मजबूत ट्रैक पर वापस लाने के लिए पॉलिसी लेवल पर काम करना है। कांग्रेस नेता ने कहा कि मजबूत संस्थागत व्यवस्था, जवाबदेह प्रशासन और तथ्य-आधारित नीतियों के माध्यम से पंजाब के विकास को एक नई दिशा दी जा सकती है।