पंजाब के इन जिलों में आज फिर बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

पंजाब के इन जिलों में आज फिर बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

जून का महीना शुरू हो चुका है। आपको बता दें कि नौतपा के 6 दिन बीत चुके हैं। मौसम की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ और तूफान की लगातार सक्रियता के कारण तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इस बीच जानकारी के अनुसार 2 जून को नौतपा खत्म हो जाएगा।

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन तक लू चलने की संभावना नहीं है। हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों में आज भी बारिश की संभावना है।

पिछले 24 घंटों की बात करें तो तापमान में 1.4 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि यह भी सामान्य के करीब ही है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां पारा 44.1 डिग्री तक पहुंच गया।

1 जून- पंजाब के 6 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और फतेहगढ़ साहिब में आज बारिश की संभावना है। जबकि पंजाब के बाकी हिस्सों में तापमान सामान्य बना रहेगा।

2 जून - नौतपा के आखिरी दिन 14 जिलों में बारिश की संभावना है। पठानकोट, होशियारपुर, गुरदासपुर, नवांशहर, मोगा, बठिंडा, मानसा, बरनाला, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, मोहाली और रूपनगर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।