युद्ध विराम के बाद भी इन एयरलाइनों की उड़ानें नहीं हुईं संचालित
भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम हो गया है, स्थिति सामान्य है, लेकिन कुछ जगहों पर अभी भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। आपको बता दें कि कुछ एयरलाइंस ने अभी तक अपनी उड़ानें शुरू नहीं की हैं।
अगर आप इंडिगो और एयर इंडिया के यात्री हैं तो अब आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जी हां, देश के 8 शहरों में इंडिगो और एयर इंडिया की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।
अब सवाल यह है कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध तो खत्म हो गया है, फिर उड़ानें अब क्यों रद्द की जा रही हैं? दरअसल, इंडिगो और एयर इंडिया ने सुरक्षा कारणों का हवाला दिया है। इंडिगो और एयर इंडिया ने देश के 8 प्रमुख शहरों के लिए एडवाइजरी जारी कर कहा कि 13 मई तक उड़ानें रद्द रहेंगी।
दरअसल, भले ही भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम हो गया है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। पाकिस्तान अभी भी सीमा पर अपनी गतिविधियां बंद नहीं कर रहा है।
युद्ध विराम के बाद भी तनाव जारी है। अभी भी सीमा क्षेत्र में पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं। भारत भी अलर्ट मोड पर है। सीमा क्षेत्र से उड़ान भरने वाली उड़ानों के संबंध में अत्यधिक सावधानी बरती जा रही है। यही कारण है कि एयरलाइन कंपनियां कोई जोखिम नहीं लेना चाहती हैं।
एयर इंडिया और इंडिगो ने कहां उड़ानें रद्द कीं?
अमृतसर (एयर इंडिया और इंडिगो)
चंडीगढ़ (एयर इंडिया और इंडिगो)
लेह (एयर इंडिया और इंडिगो)
श्रीनगर (इंडिगो)
जोधपुर (एयर इंडिया)
जामनगर (एयर इंडिया)
भुज (एयर इंडिया)
राजकोट (एयर इंडिया और इंडिगो)
जम्मू (एयर इंडिया और इंडिगो)