उपराष्ट्रपति ने राजस्थान के भिवाड़ी में अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया
उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आज राजस्थान के भिवाड़ी में हुई अग्निकांड में जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक संदेश में कहा कि वह इस घटना से अत्यंत दुखी हैं। उन्होंने मृतक के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।