पंजाब में इस दिन सरकारी छुट्टी घोषित, सभी स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे

पंजाब में इस दिन सरकारी छुट्टी घोषित, सभी स्कूल, कॉलेज और दफ्तर बंद रहेंगे

पंजाब सरकार ने एक और छुट्टी की घोषणा की है। दरअसल, राज्य के लोगों को सितंबर महीने में एक और सरकारी छुट्टी मिलने वाली है।

कैलेंडर के अनुसार, राज्य सरकार ने महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर 22 सितंबर (सोमवार) को पूरे पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।