Weather Update: पंजाब में कल से लू का अलर्ट जारी, 4 दिन में और बढ़ सकता है तापमान
पंजाब में पिछले दिनों तेज हवाओं और बारिश के कारण तापमान में काफी गिरावट आई थी। लेकिन बाद में तापमान फिर बढ़ गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने लू चलने का भी अलर्ट जारी किया है।
पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के बाद सोमवार को भी अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। फिलहाल राज्य में तापमान सामान्य से करीब 2 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार बुधवार से पंजाब में पारा चढ़ना शुरू हो जाएगा। तीन दिनों के लिए गर्म लहर की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, इसके बावजूद तापमान राज्य के सामान्य औसत से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जो गर्मी की तीव्रता को दर्शाता है। राज्य में सबसे अधिक तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया।