शुभमन गिल को मिल सकता है ये सबसे बड़ा अवॉर्ड, इतिहास रचने को हैं तैयार

शुभमन गिल को मिल सकता है ये सबसे बड़ा अवॉर्ड, इतिहास रचने को हैं तैयार

साल 2025 शुभमन गिल के लिए काफी अच्छा रहा है। भारत के लिए अब तक खेले गए मैचों में गिल का बल्ला खूब बोला है। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में उन्होंने खूब रन बनाए हैं।

वह इस सीरीज़ में अब तक सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने इस सीरीज़ में एक दोहरा शतक भी लगाया है। अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर गिल ने ICC के सबसे बड़े अवॉर्ड के लिए भी दावा ठोक दिया है।

गिल को मिल सकता है ICC का बड़ा अवॉर्ड

दरअसल, गिल को ICC की ओर से ICC प्लेयर ऑफ द ईयर का खिताब मिल सकता है। दरअसल, गिल ने साल 2025 में अब तक सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय रन बनाए हैं।

ICC अपने अवॉर्ड्स की घोषणा लगभग 5 महीने बाद करेगा। अगर गिल इसी निरंतरता के साथ रन बनाते रहे, तो वह यह खिताब अपने नाम कर सकते हैं।

भारतीय टेस्ट कप्तान ने 2025 में अब तक तीनों फॉर्मेट में 13 मैचों की 18 पारियों में 70.70 की औसत से 1202 रन बनाए हैं। इस दौरान गिल ने 6 शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

फिलहाल, वह 2025 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष पर हैं। दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट हैं, जिन्होंने 22 मैचों की 25 पारियों में 47.72 की औसत से 1193 रन बनाए हैं।

तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के जो रूट हैं, जिन्होंने 14 मैचों की 17 पारियों में 69.40 की शानदार औसत से 1041 रन बनाए हैं।

भारत-इंग्लैंड सीरीज़ में गिल ने बनाए हैं सबसे ज़्यादा रन

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टेस्ट सीरीज़ में गिल ने सबसे ज़्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैचों की 8 पारियों में 90.25 की शानदार औसत से 722 रन बनाए हैं।

इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 1 दोहरा शतक भी लगाया है। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 269 रनों की शानदार पारी खेली थी। गिल ने अपने पिछले मैच में भी 103 रन बनाए थे, जो उनकी हालिया फॉर्म को दर्शाता है।