ट्रंप टैरिफ करण भारत शेयर बाजार में हाहाकार, आई बड़ी गिरावट
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा कल लगाए गए टैरिफ का भारत पर बड़ा प्रभाव पड़ रहा है। आपको बता दें कि इसका सीधा असर भारत के शेयर बाजार पर देखने को मिला है।
जानकारी के अनुसार, अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ के बाद आज का दिन भारतीय शेयर बाजार के लिए ब्लैक मंडे साबित हो रहा है। अमेरिकी टैरिफ लगाए जाने और चीन की जवाबी कार्रवाई के बाद भारत के शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
आपको बता दें कि सोमवार को शुरुआती कारोबार में निफ्टी और सेंसेक्स में भी 5 फीसदी की गिरावट देखी गई थी। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 3,939.68 अंक या 5.22 प्रतिशत गिरकर 71,425.01 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 1,160.8 अंक या 5.06 प्रतिशत गिरकर 21,743.65 पर आ गया।
इसके साथ ही आपको बता दें कि शुक्रवार को अमेरिका में भी भारी गिरावट दर्ज की गई थी। एसएंडपी 500 में 5.97 प्रतिशत, नैस्डैक कंपोजिट में 5.82 प्रतिशत तथा डॉव में 5.50 प्रतिशत की गिरावट आई।