FSSAI ने डाबर इंडिया को गुमराह करने वाले ‘100 प्रतिशत’ दावों वाले फ़ूड प्रोडक्ट्स बेचने से रोक 

FSSAI ने डाबर इंडिया को गुमराह करने वाले ‘100 प्रतिशत’ दावों वाले फ़ूड प्रोडक्ट्स बेचने से रोक 

फूड रेगुलेटर FSSAI ने डाबर इंडिया को शहद, गाय का घी और खाने वाले तेल जैसे कई प्रोडक्ट्स को ‘100 परसेंट’ (100%) दावे के साथ बेचने से रोक दिया है। रेगुलेटर का कहना है कि ऐसी लेबलिंग कानून के खिलाफ है।

सोशल मीडिया पोस्ट में, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने बताया है कि उसने डाबर इंडिया लिमिटेड को गुमराह करने वाले ‘100 परसेंट’ दावों वाले फूड प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है। इन प्रोडक्ट्स में शहद, एप्पल साइडर विनेगर, वर्जिन कोकोनट ऑयल, तिल का तेल, गाय का घी, नारियल पानी, नारियल का दूध और ऐसी ही दूसरी चीजें शामिल हैं।

नियमों के उल्लंघन के बारे में जानकारी देते हुए FSSAI ने कहा कि कंपनी की वेबसाइट पर बेचे जा रहे फूड प्रोडक्ट्स पर ‘100 परसेंट नेचुरल’, ‘100 परसेंट प्योर’, ‘100 परसेंट प्योरिटी गारंटीड’ और ‘100 परसेंट ऑर्गेनिक’ जैसे गुमराह करने वाले ‘100 परसेंट’ दावे पाए गए।

रेगुलेटर ने कहा कि ‘100 परसेंट’ दावों का इस्तेमाल FSS (एडवरटाइजिंग एंड क्लेम्स) रेगुलेशंस, 2018 का उल्लंघन है, क्योंकि ये दावे अस्पष्ट और ऐसे हैं जिनकी पुष्टि नहीं की जा सकती और जिनसे ग्राहकों के गुमराह होने की संभावना है।

डाबर इंडिया ने एक बयान में कहा कि कंपनी को FSSAI का नोटिस मिल गया है और वह वेबसाइट पर नोटिस में बताई गई बातों की जांच कर रही है।