पहलगाम आतंकवादी हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान
पहलगाम आतंकी हमले पर लगातार बड़े नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में अब पहलगाम हमले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बयान भी सामने आ रहा है।
आपको बता दें कि ट्रंप ने कहा था, मैं भारत के बहुत करीब हूं और मैं पाकिस्तान के भी बहुत करीब हूं। कश्मीर में उनका विवाद वर्षों से चल रहा है। पहलगाम में हुआ आतंकवादी हमला एक बुरा हमला था।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उस सीमा पर 1,500 वर्षों से तनाव रहा है। यह ऐसा ही रहा है, लेकिन मुझे यकीन है कि वे इसे किसी न किसी तरह हल कर लेंगे। मैं दोनों नेताओं को जानता हूं।