जम्मू-कश्मीर में विस्फोट में 6 संदिग्ध आतंकवादियों के घर ढह ढेरी

जम्मू-कश्मीर में विस्फोट में 6 संदिग्ध आतंकवादियों के घर ढह ढेरी

पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में अब तक 6 संदिग्ध आतंकियों के घर ध्वस्त किए जा चुके हैं। विस्फोट में जिन संदिग्ध आतंकवादियों के घर ध्वस्त हुए उनमें लश्कर के आसिफ शेख, आदिल थोकर, हारिस अहमद, जैश के एहसान-उल-हक, जाकिर अहमद गनई और शाहिद अहमद कुटे शामिल हैं।

इनमें जैश का एहसान 2018 में पाकिस्तान से प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटा था। पहलगाम हमले में आसिफ और आदिल का नाम प्रकाश में आया था। सेना ने त्राल, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां में तलाशी अभियान के दौरान यह कार्रवाई की।

शुक्रवार सुबह के बाद शनिवार सुबह भी पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

इस बीच शनिवार सुबह गुजरात के सूरत और अहमदाबाद में पुलिस ने घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई की। दोनों शहरों में 500 बांग्लादेशी घुसपैठियों को हिरासत में लिया गया। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्रियों से अपील की कि वे जल्द से जल्द घुसपैठियों की पहचान करें और उन्हें उनके देश वापस भेजें।