Punjab Weather Update: पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी जारी, यह जिला बना सबसे गर्म जिला

Punjab Weather Update: पंजाब में तापमान में बढ़ोतरी जारी, यह जिला बना सबसे गर्म जिला

Punjab Weather Update: पंजाब में कई दिनों से मानसून का मौसम चल रहा था, जिसके कारण तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही थी। अब तापमान फिर से बढ़ने लगा है।

कल शाम तापमान में 0.6 डिग्री की मामूली वृद्धि देखी गई। आने वाले दिनों में तापमान में तेजी से बदलाव आएगा। 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी देखी जा सकती है।

पंजाब में औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। हालांकि यह तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक बना हुआ है, जिससे गर्मी का असर और भी तेज हो गया है।

राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

प्रमुख शहरों में दर्ज अधिकतम तापमान निम्नानुसार रहे:

लुधियाना: 37.8°C (सामान्य से 1.6°C अधिक)
अमृतसर: 37.0°C (सामान्य से 1.7°C अधिक)
पठानकोट: 38.6°C
फतेहगढ़ साहिब: 37.4°C