कांग्रेस ने किया 'प्यारी दीदी योजना' का ऐलान, महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये प्रति माह

कांग्रेस ने किया 'प्यारी दीदी योजना' का ऐलान, महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये प्रति माह

आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस ने दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है. आप की 'महिला सम्मान' योजना के सामने कांग्रेस ने 'प्यारी दीदी' योजना का ऐलान किया है. कांग्रेस की इस योजना के तहत दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। 

दिल्ली में सबसे पहले आम आदमी पार्टी ने महिला सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2100 रुपये देने की घोषणा की थी. दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' संयोजक अरविंद केजरीवाल के इस ऐलान के बाद कांग्रेस ने भी महिला वोटरों को लुभाने के लिए चाल चली है. कांग्रेस ने 'प्यारी दीदी योजना' के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है।                                                                                                                                                                                                                                                   

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, ''आज मैं 'प्यारी दीदी' योजना का शुभारंभ करने के लिए यहां आया हूं। मुझे पूरा विश्वास है कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी और हम महिलाओं को 2500 रुपये देंगे और ये फैसला आज यहां लिया गया. यह उसी मॉडल पर है जिसे हमने कर्नाटक में लागू किया है।

दिल्ली में चुनाव की घोषणा करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि जैसे ही कर्नाटक में सरकार बनी, वैसे ही दिल्ली में भी सरकार बनने के बाद महिलाओं को आर्थिक सहायता देने की योजना शुरू हुई सरकार पहली बैठक में इस योजना को हरी झंडी दिखा देगी।