राजस्व खुफिया निदेशालय ने भोपाल में 6.642 किलोग्राम एम्फेटामाइन जब्त किया; ड्रग तस्कर गिरफ्तार
विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने 5 नवंबर, 2026 को दिल्ली से भोपाल जा रही बस में यात्रा कर रहे एक मादक पदार्थ तस्कर को रोका। यात्री के सामान की जांच के दौरान अधिकारियों ने उसके बैग में छिपाकर रखे गए चमकीले चांदी जैसे रंग के तीन प्लास्टिक पैकेट बरामद किए। इन पैकेटों में सफेद रंग का क्रिस्टलीय पदार्थ था, जिसका कुल वजन 6.642 किलोग्राम पाया गया।
बरामद पदार्थ की एनडीपीएस फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से जांच की गई, जिसमें एम्फेटामाइन की पुष्टि हुई। एम्फेटामिन एक मनःप्रभावी पदार्थ है, जो स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ, 1985 के अंतर्गत नियंत्रित है।
एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के संबंधित प्रावधानों के तहत जब्त किए गए एम्फेटामिन को कब्जे में ले लिया गया तथा आरोपी यात्री को अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया।
आगे की जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार व्यक्ति बेंगलुरु पुलिस द्वारा दर्ज किए गए एक अन्य एनडीपीएस मामले में पहले से ही जमानत पर बाहर था। यह तथ्य मादक पदार्थों की तस्करी की गतिविधियों में उसकी कथित बार-बार संलिप्तता की ओर संकेत करता है।
डीआरआई खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई और निरंतर प्रवर्तन के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क को नष्ट करने तथा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।

