एक्ट्रेस ईशा ने अपने पिता धर्मेंद्र के जन्मदिन के मौके पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा...

एक्ट्रेस ईशा ने अपने पिता धर्मेंद्र के जन्मदिन के मौके पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा...

आज, 8 दिसंबर को दिवंगत बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र देओल का जन्मदिन है। धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया था, जिससे उनके फैंस, परिवार और इंडस्ट्री में दुख की लहर दौड़ गई थी। दिवंगत एक्टर के जन्मदिन के मौके पर उनकी बेटी ईशा देओल ने उन्हें याद किया। धर्मेंद्र के साथ कुछ फोटो शेयर करते हुए ईशा ने एक लंबा कैप्शन भी लिखा।

धर्मेंद्र की फोटो शेयर करते हुए ईशा ने लिखा, "मेरे प्यारे पापा। हमारा वादा... सबसे मजबूत रिश्ता। 'हम'... हर जन्म में, हर दुनिया में और उससे भी आगे... हम हमेशा साथ हैं, पापा। चाहे स्वर्ग में हों या धरती पर, हम एक हैं। अभी के लिए, मैंने आपको अपने दिल में बड़ी कोमलता, बड़ी देखभाल और बड़े प्यार से रखा है... बहुत गहराई से, ताकि मैं आपको इस जन्म के हर पल अपने साथ रख सकूं।" आपकी जादुई और अनमोल यादें… आपकी ज़िंदगी के सबक, सीख, आपका अपनापन, आपका बिना शर्त प्यार, आपका गर्व, और अपनी बेटी के तौर पर आपने मुझे जो ताकत दी – उसका कोई मुकाबला नहीं कर सकता।’

इसके साथ ही ईशा आगे लिखती हैं, ‘मुझे आपकी बहुत याद आती है, पापा… आपके नरम लेकिन मज़बूत हाथ, जिनमें अनकहे राज़ थे… और आपका मुझे मेरे नाम से पुकारना, जिसके बाद लंबी बातें, हंसी और कविताएं होती थीं। आपका मुख्य मंत्र: हमेशा विनम्र, खुश, स्वस्थ और मज़बूत रहो। मैं गर्व और सम्मान के साथ आपकी विरासत को आगे बढ़ाने का वादा करती हूं। और मैं आपके प्यार को उन लाखों लोगों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगी जो आपको उतना ही प्यार करते हैं जितना मैं करती हूं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, पापा। आपकी प्यारी बेटी, आपकी ईशा, आपकी बिट्टू।’