Weather Update: पंजाब के इन जिलों में आज बारिश और तूफान का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Weather Update: पंजाब के इन जिलों में आज बारिश और तूफान का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

Weather Update: पिछले कुछ दिनों से गर्मी बेहद बढ़ गई थी, लेकिन अब पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। पिछले 24 घंटों में राज्य में तापमान में 4.9 डिग्री की गिरावट आई है।

जानकारी के अनुसार तापमान अब सामान्य के करीब पहुंच गया है। आपको बता दें कि बठिंडा राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां तापमान 42.2 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार आज 12 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही छह जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली और पटियाला में तूफान को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान बिजली भी चमकेगी। चंडीगढ़ में तापमान में 4 डिग्री की गिरावट आई है, जिससे यह अब 37.7 डिग्री पर पहुंच गया है। 20 तारीख तक लू की कोई चेतावनी नहीं है तथा बारिश जारी रहेगी।