AAP के डर के कारण भाजपा हमारे उम्मीदवारों पर लगातार दबाव बना रही है: प्रवीण राम
आम आदमी पार्टी के फ्रंटल संगठन प्रदेश अध्यक्ष तथा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण राम ने एक वीडियो के माध्यम से बेहद गंभीर मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बताया कि, गांधीनगर महानगरपालिका चुनाव में भाजपा आम आदमी पार्टी से इतनी डर गई है कि वे आम आदमी पार्टी के कुछ उम्मीदवारों पर लगातार दबाव बना रहे हैं। वार्ड नंबर सात के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पर भाजपा द्वारा लगातार दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें प्रचार करने के लिए न जाने देने के लिए भी दबाव बनाया जा रहा था। जिसके कारण आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार तीन-चार दिनों से प्रचार में निकलने से भी डर रहे थे।
आगे आम आदमी पार्टी के नेता प्रवीण राम ने बताया कि, आम आदमी पार्टी के उस उम्मीदवार पर बहुत ज्यादा डर और दबाव पैदा कर दिया गया और कहीं न कहीं भाजपा को समर्थन देने तक का दबाव बनाया गया था। मैं भाजपा से इतना कहना चाहता हूं कि आप आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार पर जो दबाव बना रहे हैं, उससे जनता भाजपा के खिलाफ जाएगी। आपको जितना दबाव बनाना है बना लो, आने वाले दिनों में जनता झाड़ू का रास्ता अपनाएगी, आम आदमी पार्टी का रास्ता अपनाएगी और आप गलत तरीके से दबाव बनाकर लोकतंत्र का गला घोंटने का जो काम कर रहे हैं, उसका जवाब गांधीनगर की जनता भाजपा को देगी।