विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका ?, धर्मसिंह छौक्कर आज कर सकते हैं सरेंडर

विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका ?, धर्मसिंह छौक्कर आज कर सकते हैं सरेंडर

हरियाणा विधानसभा चुनावों में प्रचार के लिए बुधवार और वीरवार का ही समय बचा है। अब ऐसे समय में जब प्रचार बिल्कुल तेज है। हरियाणा कांग्रेस को झटका लग सकता है। क्योंकि उसके समालखा से विधायक और मौजूदा समय में उम्मीदवार धर्मसिंह छौक्कर को आज आत्मसमर्पण करना है। दरअसल धर्म सिंह छौक्कर पर मनी लॉंड्रिंग का केस है, जिसमें सुनवाई के दौरान पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने छौक्कर को 2 अक्टूबर तक खुद सरेंडर करने के लिए कहा था, अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो फिर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी और कोर्ट में पेश करेगी।

अब क्योंकि आज 2 अक्टूबर है ऐसे में अगर धर्म सिंह छौक्कर खुद सरेंडर नहीं करते हैं तो फिर पुलिस को अपनी कार्रवाई करनी पड़ेगी। ऐसे में जाहिर है कि ना सिर्फ धर्म सिंह छौक्कर बल्कि कांग्रेस की भी मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। क्योंकि एक कैंडीडेट का चुनाव से ठीक पहले इस तरह से गिरफ्तार होना कहीं ना कहीं पार्टी के लिए नुकसान दायक ही होता है।

आपको बता दें कि धर्म सिंह छौक्करक पर ED ने घर खरीददारों के पैसों की धोखाधड़ी में मनी लॉंड्रिंग का केस दर्ज किया है। इसी मामले में पांच महीने पहले ईडी ने उनके बेटे को गिरफ्तार किया था जो अभी तक जेल में है।

छौक्कर ऐसे नेता हैं जो भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबियों में गिने जाते हैं। धर्म सिंह छौक्कर, उनके बेटे सिकंदर सिंह और विकास छौक्कर माहिरा रियल एस्टेट ग्रुप के मालिक और प्रमोटर हैं।

अब 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनावों के लिए मतदान होना है। और इससे पहले इस तरह से कांग्रेस कैंडीडेट का सरेंडर करना कहीं ना कहीं कांग्रेस के लिए नुकसानदायक हो सकता है।