चंडीगढ़ की चिंता बढ़ी, हवा ज़हरीली, AQI 341 पर, पंजाब में तापमान में हल्की गिरावट, हवा की गुणवत्ता भी खराब

चंडीगढ़ की चिंता बढ़ी, हवा ज़हरीली, AQI 341 पर, पंजाब में तापमान में हल्की गिरावट, हवा की गुणवत्ता भी खराब

चंडीगढ़ में हवा ज़हरीली हो गई है। शहर का एक्यूआई 341 तक पहुंच गया है। माना जा रहा है कि इसका एक कारण पंजाब में पराली जलाना है। जिस वजह से चंडीगढ़ में हवा की गुणवत्ता गिर रही है। लोगों के लिए सांस लेना भी मुश्किल हो गया है। यहां तक की हालात दिल्ली से भी गंभीर माने जा रहे हैं क्योंकि रविवार के दिन चंडीगढ़ का एक्यूआई दिल्ली से भी आगे निकल गया। चंडीगढ़ का एक्यूआई रविवार के दिन जहां 339 रहा वहीं दिल्ली का एक्यूआई रविवार के दिन 334 दर्ज किया गया था।

चंडीगढ़ के सभी क्षेत्रों में एक्यूआई का स्तर गिर ही रहा है। सोमवार सुबह की बात करें तो सुबह 5 बजे सेक्टर 22 में एक्यूआई 337 दर्ज किया गया है। जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी और न्यू चंडीगड़ की ओर 339 एक्यूआई और मोहाली के सेक्टर-53 की तरफ की बात करें तो यहां सबसे ज्यादा खराब हालात रहे। क्योंकि यहां एक्यूआई 341 तक पहुंच गया है। इस खराब हवा में सांस लेने का कितना नुकसान शरीर को हो सकता है उसका एक अनुमान लगाया जाए तो इस खराब हवा में सांस लेने का मतलब है कि आप 12.5 सिगरेट जितना धुंआ अपने अंदर ले रहे हैं। वहीं चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी ने हालात को देखते हुए एमसी चंडीगढ़ को छिड़काव और अन्य कदम उठाने के आदेश दिए हैं। वहीं पंजाब में सबसे ज्यादा चिंताजनक हालात मंडी गोबिंदगढ़ के दिख रहे हैं। यहां एक्यूआई 270 पहुंच गया है। वहीं जालंधर में 207, अमृतसर में 202, लुधियाना में 202 एक्यूआई, बठिंडा में 175 एक्यूआई, पटियाला और खन्ना में 199 एक्यूआई रहा है।

बात मौसम में ठंडक की करें तो पंजाब में ठंड भी बढ़ने लगी है। क्योंकि तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। 24 घंटे में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। यह सामान्य से 1.7 डिग्री कम रहा है। वहीं सबसे अधिक तापमान बठिंडा में दर्ज किया गया जो 31 डिग्री रहा। 

आपको बता दें कि मौसम विभाग ने आज सोमवार के दिन कई जगहों पर घनी धुंध का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। धुंध की वजह से विजिबिलिटी पर असर पड़ रहा है। वहीं

वहीं रविवार के दिन पंजाब में पराली जलाने की बात करें तो एक दिन में 345 केस सामने आए। सबसे अधिक पराली संगरूर में जलाई गई। संगरूर जिले में 116 पराली जलाने के केस दर्ज किए गए। पंजाब में अब तक 2063 खेतों में 36663 आग लगाने की घटनाएं दर्ज की गई हैं। हालांकि पिछले साल के मुकाबले इनमें 26 फीसदी की कमी देखी जा रही है। लेकिन बात हवा की गुणवत्ता की करें तो हालात खराब ही हैं।

अब जब हवा जहरीली हो चुकी है तो ऐसे में सेहत विभाग विशेषज्ञ भी ऐसे मौसम में कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दे रहे हैं। जिनमें घर से बाहर जाते समय मास्क लगाने, डाइट का ख्याल रखने और घर की हवा साफ और स्वच्छ रखने के लिए, शुद्ध रखने के लिए प्लांट लगाने तक की सलाह दे रहे हैं। साथ ही प्रदूषण से बचने के लिए घर से कम निकलने और स्मोकिंग ना करने की भी सलाह दे रहे हैं।