रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने समाज सुधारक राजा राम मोहन राय को उनकी जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज समाज सुधारक राजा राममोहन राय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। एक सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री सिंह ने कहा कि राजा राममोहन राय ने सामाजिक बुराइयों, अंधविश्वासों और सती प्रथा जैसी अमानवीय परंपराओं के खिलाफ संघर्ष किया, जिससे आधुनिक भारत की नींव मज़बूत हुई।
रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि प्रखर विचारक और दूरदर्शी राजा राममोहन राय की प्रगतिशील सोच और समाज सुधार के प्रति उनका समर्पण देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।