जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के नतीजे आज, वोटों की गिनती शुरू
पंजाब में 14 दिसंबर को हुए जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनाव के वोटों की गिनती आज, बुधवार को जारी है। 347 जिला परिषद ज़ोन के लिए कुल 1249 उम्मीदवारों और 2838 पंचायत समिति ज़ोन के लिए लगभग 12,814 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला आज हो रहा है। वोटों की गिनती के दौरान कई जगहों से चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। इन चुनाव नतीजों में आम आदमी पार्टी अब तक आगे चल रही है।
बठिंडा में ब्लॉक समिति चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार मंदीप कौर गांव मेहमा सरजा से जीतीं। AAP उम्मीदवार मेवा सिंह गांव बुर्ज मेहमा से जीते और शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सतवीर कौर बल्लुआना से जीतीं। AAP ने गुरु तेग बहादुर नगर ज़ोन से जीत हासिल की है।
आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रंजीत सिंह ने अजनाला विधानसभा क्षेत्र के तहत ब्लॉक समिति ज़ोन जगदेव खुर्द से भारी जीत हासिल की है। रणजीत सिंह ने अपने विरोधी शिरोमणि अकाली दल बादल के उम्मीदवार बलराज सिंह को 426 वोटों के अंतर से हराया है। शिरोमणि अकाली दल के दलजीत सिंह नाग खुर्द मजीठा से जीते।