माता-पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मशहूर यूट्यूबर्स के खिलाफ FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला
समय रैना द्वारा अपने यूट्यूब शो इंडियाज गॉट टैलेंट पर माता-पिता पर अभद्र टिप्पणी करने का मामला संसद तक पहुंच गया है। मंगलवार को शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने संसद की आईटी समिति से शिकायत कर कार्रवाई और दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की।
प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि कॉमेडी के नाम पर अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इलाहाबादी के मंच पर बड़े-बड़े राजनेता भी आ चुके हैं, प्रधानमंत्री उन्हें पुरस्कार दे चुके हैं। एक जिम्मेदार व्यक्ति से इसकी अपेक्षा नहीं की जाती।
वहीं दूसरी ओर मंगलवार को 5 पुलिस अधिकारियों की टीम यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के मुंबई के वर्सोवा स्थित घर पहुंची। मुंबई पुलिस ने इस मामले में शो के होस्ट रैना, रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्व मखीजा तथा शो के आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
पुलिस ने समय और रणवीर को जांच अधिकारियों के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखने को कहा है। इससे पहले राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) की मांग पर यूट्यूब ने विवादास्पद एपिसोड हटा दिया था।