RBI की तरफ से आम जनता के लिए खुशखबरी, लोगों को होगा बड़ा फायदा

RBI की तरफ से आम जनता के लिए खुशखबरी, लोगों को होगा बड़ा फायदा

देश में महंगाई के लगातार बढ़ते चलन को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद बड़ा ऐलान किया है. आपको बता दें कि RBI के इस फैसले से लोगों को ज्यादा फायदा हो सकता है।

जानकारी के मुताबिक रेपो रेट में 0.50 फीसदी की कटौती की गई है. मानसून सीजन की शुरुआत से ठीक पहले हुई MPC की इस बैठक में लगातार तीसरी बार रेपो रेट घटाने का फैसला लिया गया।

यह अब 5.5 फीसदी पर आ गई है. आम आदमी के लिए यह बड़ी राहत की बात होगी क्योंकि इससे उसके होम लोन से लेकर कार लोन तक की EMI में कमी आने की उम्मीद बढ़ गई है।

RBI 2025 की शुरुआत से ही लगातार रेपो रेट में कटौती कर रहा है. इससे पहले फरवरी और अप्रैल की मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान भी रेपो रेट में 0.25-0.25 फीसदी की कटौती की गई थी और इसे 6.50 फीसदी से घटाकर 6 फीसदी कर दिया गया था.

एमपीसी के फैसले की जानकारी देते हुए भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि देश में महंगाई का स्तर लगातार 4 फीसदी से नीचे बना हुआ है।

इसके साथ ही देश की जीडीपी विकास दर भी बेहतर स्थिति में है। इसके अलावा भारत में राजनीतिक स्थिरता भी बनी हुई है। इसलिए एमपीसी के पास मौद्रिक नीति को उदार बनाने की पर्याप्त गुंजाइश थी और इसी को ध्यान में रखते हुए रेपो रेट घटाने का फैसला किया गया है।