हरियाणा में हिसार सबसे प्रदूषित जिलों में से एक, AQI 500 तक पहुंचा, पंजाब में 9 अधिकारियों पर कार्रवाई, SC से दोनों राज्यों को फटकार

हरियाणा में हिसार सबसे प्रदूषित जिलों में से एक, AQI 500 तक पहुंचा, पंजाब में 9 अधिकारियों पर कार्रवाई, SC से दोनों राज्यों को फटकार

हरियाणा में एक तरफ जहां सुबह-शाम की ठंड बढ़ना शुरू हो गई है। वहीं प्रदेश के 20 शहर ऐसे हैं जिनका एक्यूआई 300 पार चला गया है। बात हिसार की करें तो ये जिला प्रदेश के सबसे प्रदूषित शहरों में शामिल हो गया है। यहां AQI 500 तक पहुंच गया है। जींद में AQI 400 पार हो गया है। वहीं प्रदेश में न्यूनतम 15 डिग्री के आस-पास पहुंच गया है। वहीं अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री तक पहुंच रहा है।

प्रदेश में पराली जलाने के मामलों की बात करें तो रविवार के दिन 19 नए मामले सामने आए हैं। जिन्हें मिलाकर अब तक पराली जलाने के कुल 857 मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले शुक्रवार की बात करें तो उस दिन प्रदेश में 35 केस मिले थे।

प्रदूषण की दृष्टि से पंजाब की ओर देखें तो यहां रविवार के दिन हल्की राहत रही। चंडीगढ़ और अमृतसर शहरों को छोड़ दिया जाए तो बाकी शहरों में AQI 200 से नीचे आ गया है। वहीं चंडीगढ़ का एक्यूआई 223 और अमृतसर का एक्यूआई 263 बना हुआ है। ये दोनों शहर अभी भी ओरेंज कैटेगरी में बने हुए हैं। वहीं पंजाब ने अपने 9 अधिकारियों पर कार्रवाई की है।

वहीं दिल्ली में प्रदूषण और पराली जलाने के मामले में सोमवार 4 नवंबर के दिन सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस अभय ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने मामले की सुनवाई की।

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा को पिछले 10 दिनों के दौरान पराली जलाने की घटनाओं का विवरण प्रस्तुत करने के लिए शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही कहा कि इन पहलुओं पर विचार किया जाएगा कि दिवाली के दौरान क्या हुआ। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 नवंबर के दिन होगी।

दिल्ली में प्रदूषण और पराली जलाने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस अभय ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह ने सुनवाई की।

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा को पिछले 10 दिनों के दौरान पराली जलाने की घटनाओं का विवरण प्रस्तुत करने के लिए शपथ पत्र दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि इन पहलुओं पर विचार किया जाएगा कि दिवाली के दौरान क्या हुआ। इस मामले पर अब अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी।

आपको बता दें कि पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को ग़लत जानकारी और हरियाणा को सरकार को असंतुष्ट जवाब देने के लिए फटकार लगाई थी।

आपको यहां ये भी बता दें कि हरियाणा में हवा में नमी एक बार फिर बढ़ गई है। जिसकी वजह से हरियाणा के कई जिलों में स्मॉग का स्तर फिर से बढ़ गया है। दिवाली पर की गई खूब आतिशबाजी को इसका कारण माना जा रहा है। इस बार दिवाली का पर्व भी दो दिन मनाया गया है। जिसकी वजह से दो दिन चली आतिशबाजी से जहरीली गैस वातावरण में फैल गई दूसरी ओर पराली केस बढ़ने की वजह से प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया है। ऐसे में स्मॉग से दृश्यता भी कम हो गई है, जिसकी वजह से वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।