निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन, हरियाणा में शोक की लहर, नेताओं ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन, हरियाणा में शोक की लहर, नेताओं ने दी विनम्र श्रद्धांजलि

हरियाणा में आज एक तरफ लोकसभा चुनावों के लिए वोटिंग हो रही है तो वहीं इसी बीच हरियाणा से ऐसी दुखद खबर आई जिसने सबको शोक में डाल दिया। ख़बर है कि गुरुग्राम की बादशाहपुर सीट से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का निधन हो गया है। आज सुबह ही उन्हें हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उन्हें नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था लेकिन वहां वो जिंदगी की जंग हार गए। राकेश दौलताबाद की उम्र अभी महज 45 साल थी। उनके निधन से हरियाणा के राजनीतिक गलियारे में भी शोक की लहर है।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने उनके अकस्मात निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सीएम नायब सैनी ने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राकेश बादशाहपुर के विधायक और विधानसभा में प्रमुख सहयोगी रहे राकेश दौलताबाद जी के आकस्मिक नि*ध*न से आहत और स्तब्ध हूं।राकेश जी के अचानक चले जाने से हरियाणा की राजनीति में एक शून्यता आई है। ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।परिवारजनों और समर्थकों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति

वहीं विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने भी राकेश दौलताबाद के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया।

बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव धनखड़ ने भी राकेश दौलताबाद के निधन पर शोक जताया। उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा

बादशाहपुर के विधायक राकेश दौलताबाद का हृदयघात से आकस्मिक निधन का दुःखद समाचार मिला । स्तब्ध हूँ । भावपूर्ण श्रद्धांजलि। परमपुरुष उन्हें अपने चरणों में स्थान देवे । परिजनों को उनके अभाव को सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करे । विधायक गोपाल कांडा ने भी एक्स पर पोस्ट लिखी और राकेश दौलताबाद के निधन पर शोक प्रकट किया। और भगवान से परिवार को ये दुख सहन की शक्ति देने की प्रार्थना की।

उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा-बादशाहपुर से विधायक और सदन में मेरे साथी श्री राकेश दौलताबाद जी के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।

विधायक रणधीर गोलन तो पहले-पहल इस बात पर विश्वास ही नहीं हुआ कि राकेश दौलताबाद अब इस दुनिया में नहीं रहे। जब उन्हें ये बताया गया कि ये सच है तो उन्होंने इस बात पर गहरा दुख जताया।