भारत-पाकिस्तान सीजफायर से शेयर बाजार में बड़ा धमाका, जानिए किस शेयर में सबसे ज्यादा तेजी

भारत-पाकिस्तान सीजफायर से शेयर बाजार में बड़ा धमाका, जानिए किस शेयर में सबसे ज्यादा तेजी

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम है। इसके साथ ही आज शेयर बाजार में भी भारी बढ़त देखने को मिल रही है. बीएसई सेंसेक्स 1,300 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ खुला और कुछ ही मिनटों में इसमें 1800 अंकों से अधिक की बढ़ोतरी हो गई।

जानकारी के अनुसार, सुबह 9.40 बजे सेंसेक्स 1946.81 अंक या 2.45% बढ़कर 81,401.28 पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 सूचकांक भी 600.25 अंक यानी 2.50% बढ़कर 24,608.25 अंक पर कारोबार कर रहा है। सन फार्मा को छोड़कर सेंसेक्स के सभी शेयरों में बढ़त देखी जा रही है।

आपको बता दें कि अडानी पोर्ट्स, बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स में 880 अंकों की गिरावट आई थी।

सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो फार्मा और हेल्थकेयर को छोड़कर सभी सेक्टर में बढ़त देखने को मिली है। निफ्टी ऑटो, बैंक, ऊर्जा, आईटी, धातु, रियल्टी और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं 4.72 प्रतिशत तक चढ़े।