अपनी टीम की हार के बाद रो पड़ीं काव्या, पर फिर भी किया ऐसा काम सबने की तारीफ

अपनी टीम की हार के बाद रो पड़ीं काव्या, पर फिर भी किया ऐसा काम सबने की तारीफ

कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल सीजन-17 जीतने के साथ ही अपना तीसरा आईपीएल खिताब जीत लिया है। इस सीजन में कोलकाता शुरुआत से ही एक विजेता की तरह खेली। और एक विजेता की तरह की उसने इस टूर्नामेंट को पूरा किया । फाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम सनराइजर्स हैदराबाद भी शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची थी। हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा की जोड़ी ने इस आईपीएल ने अपने खेल से सबको चौंकाया है। लेकिन फाइनल में उनका बल्ला नहीं चला। और शायद यही वजह से रही कि जब टीम अपना फाइनल मुकाबला हारी तो टीम की मालकिन काव्या मारन अपने आंसू रोक नहीं सकी। काव्या मारन की आंखों से आंसू छलक ही पड़े। हालांकि उनके अंदर खेल भावना किस तरह की है वो भी देखने को मिला जब आंखों से उनकी आंसू तो बह रहे थे लेकिन उनके हाथ तालियां बजा रहे थे जो अपनी टीम के इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन और विजेता टीम की जीत के लिए थीं। उनकी इसी बात ने सभी का दिल जीत लिया और सभी ने काव्या की इस प्रतिक्रिया की तारीफ की।

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग में काव्या का जिक्र किया और लिखा कि उन्हें आंसू छिपाते हुए देखना काफी दुखदायी पल था।अमिताभ बच्चन ने लिखा कि आईपीएल खत्म हो गया है। केकेआर ने जीत हासिल की और एसआरएच की हार हुई। उन्होंने इसे निराशाजनक करार देते हुए कहा कि एसआरएच एक अच्छी टीम है, जिसे कई मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए देखा गया है।

अमिताभ बच्चन ने लिखा कि हार के बाद हैदराबाद की टीम की मालिक भावुक होकर रोने लगी थी। उन्होंने अपना चेहरा कैमरों से दूर कर लिया था। बच्चन ने लिखा कि उन्हें काव्या के लिए बुरा लगा। बिग बी ने काव्या से सहानुभूति जताते हुए लिखा कि मेरी प्रिय! कोई बात नहीं। कल एक और दिन है।

बात केकेआर टीम की करें तो केकेआर की तरफ जमकर जश्न मनाया गया। मैच के बाद वेंकटेश अय्यर ने कहा कि सच में खुश हूं। इस जीत का श्रेय अभिषेक नायर को जाता है उन्होंने जिस तरह से इस फ्रेंचाइजी के लिए काम किया है, उसका सारा श्रेय उन्हें जाता है। कुछ योगदानों पर किसी का ध्यान नहीं जाता है, मैं यह सुनिश्चित करना चाहता हूं कि ऐसा ना हो। उन्होंने ही इस भारतीय कोर का निर्माण किया था और अच्छे खिलाड़ियों को टीम से जोड़ा था। हमने 10 साल तक इस खिताब का इंतजार किया। इसका श्रेय प्रबंधन और कोचिंग स्टाफ को जाता है।

केकेआर के खिलाड़ियों की जीत का जश्न मनाते हुए रिंकू सिंह ने भी इसी तरह की भावनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा- अभी बहुत अच्छा लग रहा है। सपना सच हो गया है। मैं इस टीम के साथ सात साल से हूं और हम बहुत खुश हैं। जीजी सर को श्रेय। मैं आखिरकार आईपीएल ट्रॉफी उठाऊंगा। यह भगवान की योजना थी।

आपको बता दें कि इस दशक में ये कोलकाता नाइट राइडर्स का पहला खिताब है जो गौतम गंभीर की मेंटरशिप में आया है। ऐसे में अब इसे आप संयोग कहिए या फिर गौतम गंभीर का करिश्मा कि पहले दो खिताब तब कोलकाता को मिले हैं जब वो टीम के कप्तान थे। मैच के बाद नीतीश राणा ने कहा कि जब जीजी भाई यानी गौतम गंभीर भाई को मेंटर नियुक्त किया गया था तो मैंने उन्हें मैसेज किया था और कहा था कि मैं बहुत खुश हूं कि वो केकेआर में वापस आ रहे हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि अगर हम ट्रॉफी उठाते हैं और पोडियम पर पहुंचते हैं तो उन्हें और खुशी होगी। अब वो दिन आ गया है और मैं उस संदेश को कभी नहीं भूलूंगा।