प्रधानमंत्री मोदी ने निस्वार्थ बलिदान की विरासत पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री मोदी ने निस्वार्थ बलिदान की विरासत पर आधारित संस्कृत सुभाषितम् साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक संस्कृत सुभाषितम् साझा किया जिसमें यह दर्शाया गया है कि जो लोग दूसरों के कल्याण के लिए बलिदान देते हैं, वे अमरत्व प्राप्त करते हैं।

“जयन्ति ते सुकृतिनो रससिद्धाः कवीश्वराः।

नास्ति येषां यशःकाये जरामरणजं भयम्॥"

श्री मोदी ने यह भी कहा कि भारत की एकता, अखंडता और आत्मसम्मान के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पोस्ट किया:

भारतवर्ष की एकता, अखंडता और स्वाभिमान के लिए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।

जयन्ति ते सुकृतिनो रससिद्धाः कवीश्वराः।

नास्ति येषां यशःकाये जरामरणजं भयम्॥