Weather Update: पंजाब में आज बारिश की संभावना, गर्मी से राहत

Weather Update: पंजाब में आज बारिश की संभावना, गर्मी से राहत

Weather Update: पंजाब में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। राज्य का औसत तापमान 42.8 डिग्री तक दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार बठिंडा को राज्य का सबसे गर्म शहर बताया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 घंटे में राज्य के औसत अधिकतम तापमान में 0.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। अब यह औसत तापमान से 6.2 डिग्री अधिक है। बंगाल की खाड़ी में पहली बार कम दबाव का क्षेत्र बना।

17 जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के कुछ शहरों में आज हल्की बारिश हो सकती है।