राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गंगटोक में सिक्किम पुलिस को 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर' किया प्रदान 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गंगटोक में सिक्किम पुलिस को 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर' किया प्रदान 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज सिक्किम पुलिस को प्रतिष्ठित 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर' से सम्मानित किया। यह अलंकरण परेड गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी। सिक्किम देश का 15वां राज्य और पूर्वोत्तर क्षेत्र का तीसरा ऐसा राज्य बन गया है, जिसे यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर अपने संबोधन में, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुलिस बल से आग्रह किया कि वे अधिक नागरिक-केंद्रित बनें। उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि लोगों, विशेष रूप से महिलाओं, गरीबों और बच्चों के साथ व्यवहार करते समय पुलिस को अधिक संवेदनशील होना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि पुलिस को साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डीप फेक आदि से निपटने के लिए सदैव तत्पर रहना चाहिए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सिक्किम पुलिस सभी आधुनिक संसाधनों का उपयोग करके इन चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करेगी। उन्होंने राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आपदा प्रबंधन में भी सिक्किम पुलिस द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना की।

'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर' देश के किसी भी पुलिस बल को उसकी असाधारण सेवा, अटूट अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण के सम्मान स्वरूप प्रदान किया जाने वाला सर्वोच्च औपचारिक सम्मान है।