प्रधानमंत्री ने रूपी सोरेन जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री ने रूपी सोरेन जी के निधन पर शोक व्यक्त किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने श्रीमती रूपी सोरेन जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने हमेशा आदिवासी समुदायों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किए। श्री मोदी ने दु:ख की इस घड़ी में  हेमंत जी, कल्पना जी और उनके पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में साझा किया:

“रूपी सोरेन जी के निधन से बहुत दुख हुआ है। उन्होंने सदैव जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए कार्य किए। शोक की इस घड़ी में हेमंत सोरेन जी, कल्पना जी और उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।