विश्व की सबसे बड़ी अनाज भंडारण योजना की प्रगति एवं उपलब्धियाँ
सरकार ने दिनांक 31.05.2023 को सहकारी क्षेत्र में विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना को अनुमोदित किया है । इस योजना में भारत सरकार की विभिन्न मौजूदा योजनाओं, जैसे कि कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ), कृषि विपणन अवसंरचना योजना (एमआई), कृषि यांत्रिकीकरण पर उप-मिशन (एसएमएएम), प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) आदि के अभिसरण के माध्यम से प्राथमिक कृषि क्रेडिट समिति (पैक्स) स्तर पर गोदामों, कस्टम हायरिंग सेंटर, प्रसंस्करण इकाइयों, उचित मूल्य की दुकानों आदि सहित विभिन्न कृषि अवसंरचनाओं का सृजन शामिल है ।
योजना के अंतर्गत अब तक अनुमोदित, निर्माणाधीन और पूर्ण हो चुकी भंडारण परियोजनाओं का राज्य-वार ब्योरा संलग्नक-क पर संलग्न है।