पंजाब सरकार का धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों के लिए बड़ा ऐलान
पंजाब में आज से धान की सीधी बुआई शुरू हो जाएगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री भगवंत मान ने की है। आपको बता दें कि इस बार सरकार का नया लक्ष्य इस खरीफ सीजन में 5 लाख एकड़ में डीएसआर तकनीक से धान की बुआई करना है।
पंजाब सरकार की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है कि डीएसआर अपनाने वाले किसानों को सरकार ₹1,500 प्रति एकड़ की आर्थिक मदद देगी।
इसके साथ ही बासमती उगाने वाले किसान भी डीएसआर तकनीक की मदद लेकर ₹1,500 प्रति एकड़ पा सकते हैं। इसके साथ ही आपको बता दें कि सरकार का दावा है कि इससे 15-20% पानी की बचत होगी। साथ ही मजदूरी का खर्च भी ₹3,500 प्रति एकड़ कम होगा।