पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने पंजाब सरकार को दिया धन्यवाद, कहा सीएम मान और उनकी पत्नी को धन्यवाद
पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा को मानसिक रूप से परेशान करने और धोखाधड़ी के प्रयास के मामले में म्यूजिक कंपनी के प्रोड्यूसर पिंकी धालीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें अदालत से राहत मिल गई है।
अब इस संबंध में पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा ने गुरुवार रात अपना एक वीडियो साझा किया और इसमें उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान, उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर और पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष लाली गिल का आभार जताया। उन्होंने सुनंदा शर्मा के समर्थन में आवाज उठाने वाले कलाकारों को भी धन्यवाद दिया।
पिंकी धालीवाल के खिलाफ कार्रवाई के बाद पहली बार पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। जिसमें सुनंदा शर्मा ने कहा- सबसे पहले मैं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर और महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल का धन्यवाद करती हूं।