RBI ने रेपो रेट में की कटौती

RBI ने रेपो रेट में की कटौती

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसमें बताया जा रहा है कि RBI ने रेपो रेट में कटौती का ऐलान किया है। आपको बता दें कि RBI की ओर से यह घोषणा दूसरी बार की गई है।

आरबीआई ने तत्काल प्रभाव से रेपो दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने इस पर कहा, ‘मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) ने सर्वसम्मति से नीतिगत रेपो दर को तत्काल प्रभाव से 25 आधार अंकों से घटाकर 6% करने के लिए मतदान किया।’ इस दौरान गवर्नर ने वैश्विक विकास के लिए नई चुनौतियों की ओर भी इशारा किया।