सेंसेक्स आज 350 अंक गिरकर 76,700 पर कर रहा कारोबार
आज यानी गुरुवार 17 अप्रैल को शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई है। जानकारी के मुताबिक, सेंसेक्स करीब 350 अंक गिरकर 76,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 100 अंक से ज्यादा गिरकर 23,300 पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट है। एचसीएल, टेक महिंद्रा और इंफोसिस 2.50% तक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। इसके साथ ही आईसीआईसीआई बैंक, एयरटेल और एनटीपीसी के शेयर 1.30 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी के 50 शेयरों में से 36 में गिरावट है। एनएसई के क्षेत्रीय सूचकांकों में आईटी में सबसे अधिक 2.13% की गिरावट आई। इसके अलावा ऑटो, मेटल और एफएमसीजी में 1 फीसदी तक की गिरावट आई है।
16 अप्रैल को, अमेरिकी डॉव जोन्स 699 अंक (1.73%) नीचे बंद हुआ, नैस्डैक कंपोजिट 516 अंक (3.07%) गिर गया और एसएंडपी 500 सूचकांक 121 अंक (2.24%) गिर गया।
एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 291 अंक (0.86%) बढ़कर 34,212 पर पहुंच गया। कोरिया का कोस्पी 15 अंक (0.63%) बढ़कर 2,463 पर कारोबार कर रहा था।
चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.21% बढ़कर 3,283 पर कारोबार कर रहा था। हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक 1.48% बढ़कर 21,369 पर कारोबार कर रहा है।
16 अप्रैल को विदेशी निवेशकों (एफआईआई) ने 3,936.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। जबकि घरेलू भारतीय निवेशकों (डीआईआई) ने 2,512.77 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।