बॉलीवुड में शोक की लहर : सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

बॉलीवुड में शोक की लहर : सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

भारतीय सिनेमा की मशहूर सिंगर आशा भोसले को शनिवार रात हार्ट अटैक आने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां आज 92 साल की उम्र में आशा भोसले का निधन हो गया। इसके बाद बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है।

लगभग सात दशकों तक अपनी सुरीली आवाज से सिनेमा की दुनिया को मंत्रमुग्ध करने वाली इस सिंगर को खराब सेहत के कारण हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में उनका इलाज चल रहा था। दुनिया भर के फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे। हालांकि, रविवार को सिंगर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। आशा भोसले के बेटे आनंद भोसले ने इस खबर को कन्फर्म किया।