पंजाबी सिंगर को धमकी भरा आया कॉल ...

पंजाबी सिंगर को धमकी भरा आया कॉल ...

पंजाबी सिंगर और एक्ट्रेस अमर नूरी को धमकी भरा कॉल आने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, कॉल करने वाले ने खुद को इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह बताकर अमर नूरी को धमकी दी।

आरोपी ने कहा कि अमर नूरी का बेटा, जो म्यूजिक और सिंगिंग से जुड़ा है, वह तुरंत यह काम बंद कर दे, नहीं तो उसे इसके नतीजे भुगतने होंगे। इस धमकी से घबराकर अमर नूरी ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने एक अनजान व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कॉल करने वाले की पहचान और धमकी की सच्चाई की जांच कर रही है।

इस मामले के बारे में DSP मोहित सिंगला ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस कॉल डिटेल रिकॉर्ड के आधार पर आगे की जांच कर रही है।