यह मशहूर खिलाड़ी लेने जा रही तलाक, पति से अलग रहने का किया फैसला
हरियाणा के हिसार में जन्मी बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल अपने पति पारुपल्ली कश्यप से अलग हो जाएंगी। साइना नेहवाल ने कहा कि हम दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। साइना नेहवाल ने इस फैसले को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है।
दोनों ने 2018 में प्रेम विवाह किया था। साइना नेहवाल के पिता हरवीर सिंह नेहवाल हरियाणा के हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में वैज्ञानिक थे। इसी दौरान साइना का जन्म हुआ।
साइना ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा एचएयू के कैंपस स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद मेरे पिता का तबादला हैदराबाद हो गया। साइना नेहवाल के पिता मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बड़ौत के रहने वाले हैं। एचएयू में उनके नाम पर एक प्रशिक्षण केंद्र खोला गया है।
साइना नेहवाल ने स्टोरी में लिखा- जिंदगी कभी-कभी हमें अलग-अलग दिशाओं में ले जाती है। काफी सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम शांति और विकास का विकल्प चुन रहे हैं। मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आपके भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं। इस दौरान हमारी गोपनीयता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।