मतगणना को लेकर 4 जून की इलेक्शन कमीशन की ये है तैयारी, ECI बोले-मतदान तो शांतिपूर्ण हो गया लेकिन...

मतगणना को लेकर 4 जून की इलेक्शन कमीशन की ये है तैयारी, ECI बोले-मतदान तो शांतिपूर्ण हो गया लेकिन...

चार जून यानी मंगलवार के दिन लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना होगी। जिसका इंतजार सभी को बेसब्री से है। वहीं इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। ताकि मतगणना सही तरीके से हो। भारत के चीफ इलेक्शन कमीशनर राजीव कुमार ने सोमवार के दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बारे में बताया भी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जहां उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 अब तक हुए चुनावों से पूरी तरह से अलग रहा क्योंकि ये चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से निपटा।

इसी मौके पर उन्होंने मतदान की प्रक्रिया में लगे कर्मचारियों-अधिकारियों के काम को भी सराहा। साथ ही मंगलवार को होने वाली मतगणना की तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था सही रहे इसके लिए सिक्योरिटी फोर्सेस और पुलिस बल पहुंच चुका है। संदेशखाली में सिक्योरिटी फोर्सेस ने फ्लैग मार्च निकाला है। दिल्ली, लखनऊ, अहमदाबाद और इसके अलावा हर जगह सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक चौबंद है। जिस तरह से मतदान शांतिपूर्वक हुआ उसी तरह से मतगणना भी सुचारू रूप से होगी।

इस मौके पर मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने ये भी कहा कि हमने चुनाव तो शांतिपूर्ण तरीके से करवा लिए लेकिन हम हमारे खिलाफ चलाए गए फेक नेरेटिव को नहीं रोक पाए। हमारे खिलाफ एक क्रमबद्ध तरीके से फेक नेरेटिव चलाया गया। उन्होंने कहा कि आगे हम इस बात का ख्याल रखेंगे। 150 कलेक्टरों को धमकाने की बात पर राजीव कुमार ने कहा कि ये सब इसी फेक नेरेटिव का हिस्सा है।