दुखद:इटली में पंजाबी व्यक्ति की मौत, खेत में काम करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आया, कपूरथला का था निवासी, परिवार भी रहता था साथ
पंजाब के लिए इटली से बड़ी दुखद ख़बर सामने आई है। इटली में पंजाब के कपूरथला के व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना इटली के कैंपानिया प्रांत के बट्टी पालिया(सालेर्नो) शहर के पास इबोली इलाके के कैंपोलोगो की है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति खेत में ट्रैक्टर चला रहा था उसी वक्त यह हादसा हुआ। मृतक सुल्तानपुर लोधी के ताशपुर गांव का निवासी मनजिदंर सिंह बताया जा रहा है।
मनजिंदर की मृत्यु की खबर सुनने के बाद गांव में मातम का माहौल है। साथ काम करने वाले मनिंदर सिंह बल ने परिवार को जो बताया वो इस प्रकार से है, ‘मनजिंदर अकेले खेतों में हल चला रहे थे और वो दोपहर को अपने साथियों के साथ काम छोड़कर थोड़ी दूर खेतों में आराम करने चले गए। खेत के मालिक ने मनिंदर सिंह को फोन पर बताया कि मनजिंदर सिंह रिम्पा के साथ हादसा हो गया है।

आपको बता दें कि मनजिंदर सिंह अपने परिवार साथ इटली में रहता था। पुलिस मामले की जांच कर रहीहै। वहीं मनजिंदर के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पारिवारिक मेंबरों के भी पुलिस ने बयान दर्ज कर लिए हैं।