केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सत्य साई की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के राष्ट्रव्यापी 80वें संस्करण का नेतृत्व किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सत्य साई की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित ‘फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल’ के राष्ट्रव्यापी 80वें संस्करण का नेतृत्व किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल के राष्ट्रव्यापी 80वें संस्करण का नेतृत्व किया।

यह आयोजन सत्य साई सेवा संगठनों के सहयोग से आयोजित किया गया था। इन संगठनों ने आध्यात्मिक नेता श्री सत्य साई के 100 वर्ष पूरे होने का समारोह मनाया।

राष्ट्रीय राजधानी में 9,000 से अधिक लोगों ने ज़ुम्बा और योग के अलावा सामुदायिक दौड़ और साइकिलिंग कार्यक्रम में भाग लिया। अन्य स्थानों पर, आर्ट ऑफ लिविंग, हार्टफुलनेस और ईशा फाउंडेशन के सहयोग से साइकिलिंग अभियान का आयोजन किया गया।

बच्चों को लुभाने के लिए एक समर्पित गेम जोन भी स्थापित किया गया था, जिसमें वास्तविक आकार के शतरंज और लूडो के साथ-साथ कैरम, टेबल टेनिस, फुटसल और बैडमिंटन भी थे।