हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 9.53 फीसदी वोटिंग, दिग्गजों ने किया मतदान

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, सुबह 9 बजे तक 9.53 फीसदी वोटिंग, दिग्गजों ने किया मतदान

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। सुबह 9 बजे तक 9.53 फीसदी लोग वोट कर चुके हैं। लोग अपने घरों से वोट करने के लिए निकल रहे हैं। वहीं हरियाणा की राजनीति के दिग्गजों ने, प्रत्याशियों ने भी वोट किया। तो साथ ही कई सेलिब्रिटी ने भी मतदान किया है। आपको बता दें कि हरियाणा की 90 विधानसभाओं पर मतदान हो रहा है। शासन और प्रशासन की कोशिश है कि मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाया जाए। इसके लिए सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। 

इस बीच आपको दिखाते हैं कि हरियाणा की किन हस्तियों ने मतदान किया।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में अपने मत का प्रयोग किया। उन्होंने वोट डालने के बाद उन्होंने सभी मतदाताओं से मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने अपने परिवार सहित विधानसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला

कुलदीप बिश्नोई ने अपने परिवार सहित मतदान किया, उन्होंने सभी से लोकतंत्र के इस पर्व का हिस्सा बनने की अपील की

अटेली से बीजेपी प्रत्याशी और राव इंद्रजीत सिंह की बेटी आरती राव ने अपना वोट डाला

हिसार से निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरीं सावित्री जिंदल ने अपना वोट डाला

ओलंपियन मनु भाकर ने अपने परिवार सहित झज्जर के पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला