मैक्स अस्पताल में कैबिनेट मंत्री के साथ ये सुलूक हो सकता है तो फिर आम जनता से कैसा होता होगा?
देहरादून: कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के भांजे के बड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह दून के मैक्स अस्पताल में बेड मिला लेकिन वहां के हालात को लेकर वह बुरी तरह उखड़ गए। मरीजों को उनके भरोसे छोड़ने को लेकर वह अस्पताल प्रशासन पर बुरी भड़क गए। दरअसल रविवार रात मंत्री हरक सिंह अपने भांजे को देखने मैक्स अस्पताल पहुंचे थे। वह चिकित्सा स्टाफ से आग्रह कर रहे थे कि उनके भांजे का ऑक्सीजन लेवल माप दिया जाए। आरोप है कि उनकी इस मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी बीच दून के एक पार्षद को भी अस्पताल में लाया गया। उनकी हालत भी बहुत खराब दिख रही थी। जब पार्षद की तरफ भी चिकित्सा स्टाफ ने ध्यान नहीं दिया तो मंत्री बुरी तरह उखड़ गए।
उन्होंने कहा कि अस्पताल की संवेदना मर चुकी है और किसी भी व्यक्ति को अस्पताल मरने के लिए छोड़ सकता है। उन्होंने कहा कि वह मंत्री हैं, जब उनके सामने अस्पताल प्रशासन का यह रवैया है तो आम आदमी को तो कुछ भी नहीं समझा जाता होगा। जब मंत्री ने मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी, तब कुछ चिकित्सक वहां पहुंचे और ऑक्सीजन मापने व उपचार देने का काम शुरू किया गया। इस संबंध में एक कथित वीडियो भी वायरल है।
- उत्तराखंड:एक तरफ बेड का हाहाकार, यहां गोदाम में पड़े रहे 450 हाइटेक बेड
- उत्तराखंड: नहीं रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रमोद कुमार सिंह, आज सुबह अस्पाताल में ली अंतिम सांस
- उत्तराखंड: ड्यूटी पर जा रहे सेना के जवान और उसके पिता से पुलिस ने की मारपीट !
- उत्तराखंड: हिमस्खलन की चपेट में आने से करीब एक हजार भेड़-बकरियों की मौत
- तीरथ कैबिनेट की बैठक आज, हो सकता है उत्तराखंड में लॉकडाउन पर फैसला
- उत्तराखंड:पौड़ी और चंपावत जिले के इन क्षेत्रों में भी कर्फ्यू घोषित
- बड़ी खबर: उत्तराखंड के लिए सात ऑक्सीजन प्लांट मंजूर, इन अस्पतालों में लगेंगे
- बिग ब्रेकिंग : नैनीताल जिले के इन क्षेत्रों में रहेगा 3 मई तक कर्फ्यू
- दिल्ली में बढ़ा लॉकडाउन, अब इतने और दिन दिल्ली में रहेंगी पाबंदियां
- बड़ी खबर: अध्यापकों को स्कूल बुलाने पर आदेश जारी,ऑनलाइन पढ़ाने के लिए बुलाए जा रहे अध्यापक
- उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा है कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा, आज मिले इतने नए कोरोना संक्रमित
- उत्तराखंड : पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में विधायक निधि से दिए एक करोड़
- उत्तराखंड:कोरोना की जंग में तीरथ के साथ त्रिवेन्द्र, दिए जरुरी सुझाव
- उत्तराखंड सरकार की नई गाइडलाइन, विवाह समारोह में सिर्फ इतने लोगों की अनुमति