छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ा नक्सली हमला हुआ है

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में खबर सामने आ रही है कि नक्सलियों ने डीआरजी जवानों के काफिले पर हमला कर दिया है. जिसमें आईईडी ब्लास्ट में 9 जवान शहीद हो गए हैं. एडीजी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा है कि बीजापुर में नक्सलियों ने डीआरजी जवानों के काफिले पर आईईडी से हमला किया, जिसमें दंतेवाड़ा के आठ डीआरजी जवानों और एक ड्राइवर समेत नौ लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

आपको बता दें कि बस्तर आईजी के मुताबिक, वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर में ज्वाइंट ऑपरेशन से लौट रहे थे.

जानकारी के मुताबिक, यह धमाका बीजापुर जिले के बेदरे-कुटरू मार्ग पर हुआ है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए बस्तर आईजी ने कहा, "बीजापुर में नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट के जरिए उनके वाहन को उड़ा दिया, जिसमें दंतेवाड़ा के 8 डीआरजी जवान और एक ड्राइवर की मौत हो गई। वे दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर से संयुक्त अभियान पर थे। वापस लौट रहे थे।"

शनिवार को सुरक्षा बलों और सेना के बीच मुठभेड़ हुई थी
बीते शनिवार शाम को छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी. नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा के पास दक्षिण अबुजामाड़ के वन क्षेत्र में शाम करीब 6 बजे मुठभेड़ शुरू हुई. छत्तीसगढ़ पुलिस और सेना ने माओवादी विरोधी अभियान में लगे सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम पर गोलीबारी की, जिससे झड़प हुई। इस ऑपरेशन में चार जिलों के डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) शामिल हैं, जो माओवादी खतरे से निपटने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।