भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर को धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गौतम गंभीर को धमकाने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और पूर्व भाजपा सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान हो गई है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि गंभीर को धमकी देने वाला व्यक्ति गुजरात का रहने वाला है।

उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि 22 अप्रैल को गंभीर को 'आईएसआईएस कश्मीर' से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्हें दो धमकी भरे ई-मेल प्राप्त हुए। एक ईमेल दोपहर को आया और दूसरा शाम को। दोनों पर "मैं तुम्हें मार दूंगा" संदेश लिखा हुआ था।

दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया- क्रिकेटर गौतम गंभीर को धमकी भरा ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान गुजरात निवासी 21 वर्षीय जिग्नेश सिंह परमार के रूप में हुई है।

उसे मध्य जिला पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। वह एक इंजीनियरिंग छात्र है, जिसके परिवार का दावा है कि वह मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से ग्रस्त है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।