Weather Update: पंजाब में अगले 5 दिन, जानें किस दिन बारिश की संभावना

Weather Update: पंजाब में अगले 5 दिन, जानें किस दिन बारिश की संभावना

Weather Update: पंजाब में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब में इन दिनों भीषण गर्मी रहेगी। आज राज्य में औसत अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, फिर भी तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

राज्य में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) चंडीगढ़ के अनुसार, एक मई 2025 तक पंजाब में भीषण गर्मी का असर जारी रहेगा। इतना ही नहीं, एक मई को हिमाचल प्रदेश के साथ लगते जिलों में गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की चेतावनी है। जबकि अन्य जिलों में भीषण गर्मी का दौर देखने को मिल सकता है।

28 अप्रैल (पहला दिन): पंजाब के उत्तरी जिलों (जैसे पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर आदि) में मौसम सामान्य रहेगा, जबकि दक्षिणी जिलों (जैसे फाजिल्का, बठिंडा, फरीदकोट आदि) में लू चलने की चेतावनी है।

29 अप्रैल (दूसरा दिन): राज्य का अधिकांश भाग पीले अलर्ट के अंतर्गत रहेगा।

30 अप्रैल (तीसरा दिन): चेतावनी जारी रहेगी लेकिन कुछ उत्तरी और पूर्वी भागों में स्थिति में सुधार होने की संभावना है।

1 मई (दिन 4): पंजाब का आधा हिस्सा ग्रीन जोन में आ जाएगा, जिसका अर्थ है कि कोई मौसम चेतावनी नहीं होगी, जबकि कुछ दक्षिणी जिलों में चेतावनियाँ अभी भी प्रभावी रहेंगी।